फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल विवाह मुक्त भारत पर बनाए पोस्टर

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। एमपीएम एसडी गल्र्ज कालेज में जागरूक रैली निकालती छात्राएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। एमपीएम एसडी गर्ल्स कॉलेज में महिला व बाल विकास विभाग पंचकूला के आदेशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, रैली, कविता-पाठ और भाषण आदि गतिविधियां आयोजित की गईं। कॉलेज प्रवक्ता श्वेता बंसल ने बाल विवाह से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। कॉलेज प्राचार्य मोहिनी गर्ग ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत एक प्रगतिशील और अनिवार्य लक्ष्य है जिसका उद्देश्य 2030 तक इस सामाजिक कुप्रथा को पूरी तरह खत्म करना है और देश की प्रत्येक बेटी को सशक्त बनाना है। छात्राओं की ओर से शपथ के माध्यम से बाल विवाह को रोककर बाल विवाह मुक्त भारत बनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें