फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को चुनावी खर्चे का रखना होगा हिसाब

Tue, 30 Apr 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा आईआरएस कार्तिक लक्ष्मण भाई सारेसा को कुरुक्षेत्र के लिए खर्च पर्यवेक्षक रूप में तैनात किया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा के साथ-साथ लाडवा विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एसडीएम नसीब कुमार और एसटी व एफएसटी टीमों के सदस्यों के साथ बैठक कर भारत चुनाव आयोग की ओर से जारी हिदायतों पर चर्चा की है। इतना ही नहीं कोई भी राजनीतिक दल खर्च पर्यवेक्षक के नंबर 97285-04065 पर चुनावी खर्चों से संबंधित सूचना दे सकता है। इस सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के चुनावी खर्चें से संबंधित एक-एक पैसे का हिसाब रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्चे का हिसाब रखना होगा और नियमानुसार खर्च कमेटी के समक्ष खर्चों का मिलान समय-समय पर करवाना होगा।
सभी को पारदर्शी प्रणाली से अपने खर्चों को रजिस्टर में अंकित करना होगा ताकि प्रत्येक प्रत्याशी व राजनीतिक दल के खर्चे का हिसाब रखा जा सके। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार लोकसभा में एक प्रत्याशी 95 लाख रुपए तक का खर्चा कर सकता है और 10 हजार रुपए की ज्यादा राशि का नगद भुगतान नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें