कुरुक्षेत्र। जिले में पुलिस ने सोमवार को अर्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस व सीआईएसएफ के अधिकारियों ने नागरिकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट है। जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने थाना शाहाबाद, थाना बाबैन, थाना लाडवा, थाना सदर थानेसर, थाना शहर थानेसर, थाना कृष्णा गेट, थाना झांसा व थाना इस्माईलाबाद इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने को प्रेरित किया। मतदाता किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे व लालच में न आकर मतदान करें। कोई मामला पता चले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।