फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने चार माह में 83 मामले दर्ज कर 156 आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिछले चार माह में तेज कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 83 मामले दर्ज कर 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 655.84 ग्राम हेरोइन, 39 किलो अफीम, 5 क्विंटल चूरापोस्त और 22 किलो गांजा बरामद किया। चार आरोपियों की संपत्ति नष्ट की गई, जबकि चार अन्य की संपत्ति अटैच करवाई गई। एक इनामी आरोपी भी गिरफ्तार हुआ। एक को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत पाबंद किया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने नशे के आदी लोगों के उपचार पर जोर दिया। पुलिस टीमें युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही हैं। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, परिवार और समाज की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें