फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शूटर फिरोज को लेकर राजस्थान पहुंची पुलिस

Sat, 02 Mar 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। करनाल एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिपली बस अड्डे के पास से पकड़े गए बंबीहा गैंग का शूटर फिरोज खान को लेकर पुलिस राजस्थान के लिए पहुंची है। पुलिस एक टीम उसकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। पुलिस फिरोज को अवैध हथियार बरामद करने वाले की तलाश के लिए भी जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं एसटीएफ करनाल ने फिरोज को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है।
थाना सदर पुलिस ने वीरवार को फिरोज को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया था। मुठभेड़ के बाद आरोपी फिरोज से पुलिस को दो देसी पिस्टल बरामद हुई थी। इसी सिलसिले में पुलिस फिरोज को लेकर राजस्थान गई है ताकि उसे अवैध हथियार करवाने वाले सप्लाई को काबू किया जा सके। हालांकि पुलिस ने फिरोज की लोकेशन को लेकर कोई बात साझा नहीं की है। फिरोज को कड़ी सुरक्षा के साथ राजस्थान लेकर जाया गया है।
विज्ञापन

उधर, करनाल एसटीएफ के प्रभारी दीपेंद्र राणा का कहना है कि पुलिस की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद एसटीएफ फिरोज को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। फिरोज की राजन हत्याकांड में गिरफ्तारी बकाया है। इस मामले की जांच करनाल एसटीएफ कर रही है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम फिरोज को लेकर राजस्थान गई है ताकि हथियार सप्लायर को पकड़ा जा सके। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें