फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने गश्त कर जनता को कराया सुरक्षा का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस उपस्थिति दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर उतरकर पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। उपस्थिति दिवस पर जिलेभर में 11 स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए थे। इसमें 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा पुलिस की 46 टीमों ने सड़कों, गलियों, मार्केट, सेक्टर और बाजार में गश्त की।
विज्ञापन

उपस्थिति दिवस पर यातायात व्यवस्था व दैनिक ड्यूटियों के अतिरिक्त करीब 250 पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी पैदल गश्त तथा नाकाबंदी पर जनता के बीच में मौजूद रहे। मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा, देवीलाल चौक, पिपली चौक,सेक्टर 2/3 कट, इंद्री चौक लाडवा, बराड़ा रोड शाहाबाद, कुम्हार माजरा, ट्यूकर, अधोया व बस अड्डा पिहोवा पर विशेष नाके लगाए गए। पुलिस ने व्यस्त गलियों, मार्केट व अन्य स्थानों पर पैदल गश्त करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, 25 चीता राइडर, पीसीआर, स्कूटी व नाकाबंदी के दौरान 103 वाहन सड़कों पर रहे।

पुलिस अधीक्षक ने जांची व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने पुलिस उपस्थित दिवस पर नाका व गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की जांच की। साथ ही पुलिस को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। हिदायत दी गई कि जनता से तालमेल बनाने, सुरक्षा व भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें