फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिन भर सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही पुलिस, नहीं लगा हत्या के आरोपी का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या के आरोपियों का दूसरे दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस वीरवार को भी सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही, लेकिन आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर सात में बुधवार को दिन दहाड़े सेवानिवृत शिक्षिका निर्मला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी। उसका शव घर में ही बेड पर पड़ा मिला था। जिसकी सूचना उसके पति ने ही पुलिस को दी थी। हालांकि पुलिस ने वारदात के बाद भी आसपास के सीसीटीवी खंगाले थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं वीरवार को दूसरे दिन भी पुलिस प्रयास करती रही, जिसके बावजूद आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें