फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोमनाथ हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

Tue, 23 Apr 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में हुए सोमनाथ हत्याकांड और पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सोमवार को सीआईए-दो की टीम ने कई जगह दबिश दी। मामले में पुलिस के हाथ घटनास्थल की फुटेज भी लगी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंंगे।
विज्ञापन

विदित हो कि रविवार देर रात आरोपी सन्नी ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर सोमनाथ के बेटे अमित पर पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियार, लोहे की रॉड ईंट-पत्थर से हमला किया था, इसमें अमित बुरी तरह से जख्मी हो गया था। शोर सुनकर उसके पिता व अन्य परिजन उसे छुड़ाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया था। इसमें उसके पिता सोमनाथ की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस के हाथ घटना की सीसीटीवी फुटेज लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें