फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क सड़कों पर घूमने वाले 88 लोगों के पुलिस ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस बिना मास्क बाहर घूम रहे 88 लोगों के चालान किए। वहीं पुलिस की ओर सेलोगों को संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कप्तान डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत गाइडलाइन जारी की है। इन नए नियमों का पालन करके हम कोरोना संक्रमण को रोक सकते हैं। इसमें लापरवाही सब के खतरनाक साबित हो सकती है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला पुलिस सतर्क है। पुलिस की ओर से जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं पुलिस नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बिना मास्क घूमते मिले 88 लोगों के चालान किए। आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें