फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 108 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद पुलिस ने कराया शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह ज्योतिसर गांव में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के किनारे बरामद महिला के शव का पांचवें दिन अंतिम संस्कार कराया गया। 108 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी महिला और उसके हत्यारोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसलिए बुधवार को पुलिस ने हेल्पर्स सोसायटी की मदद से महिला के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। बता दें शनिवार को एसवाईएल नहर की पटरी पर पुलिस को एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। यह शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। उसके मुंह पर खून लगा हुआ था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन


हेल्पर्स सोसायटी ने कराया संस्कार
थाना केयूके प्रभारी प्रिंस ने बताया कि महिला की शिनाख्त का प्रयास कराया गया, मगर शिनाख्त न होने पर बुधवार को शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। हालांकि डीएनए परीक्षण के लिए फॉरेंसिक टीम ने महिला के चार दांत बतौर सैंपल के लिए रखे हैं ताकि किसी के दावा करने पर डीएनए परीक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें