इस्माईलाबाद। नशा मुक्त अभियान के इंजार्च एएसआई राजेश वत्स की अध्यक्षता में शहर के पुराने शिव मंदिर में ग्राम वासियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अभियान के इंचार्ज एएसआई राजेश कुमार ने लोगों को नशे के प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामवासियों को नशे के जाल को समाज से जड़ से समाप्त करने के लिए सहयोग की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आसपास अगर कोई व्यक्ति नशे का आदि दिखे तो उसकी सूचना थाने में अवश्य दें।