फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने नाके पर जांच कर कार से पकड़े 7.90 लाख रुपये

Sun, 29 Sep 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने नाके पर जांच के दौरान एक गाड़ी से 7.90 लाख रुपये बरामद किए। चालक पकड़ी गई राशि का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राशि को जब्त कर लिया। बुधवार को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लाडवा में तीन गाड़ियों से 7.10 लाख रुपये और कुरुक्षेत्र में एक गाड़ी से 63,220 रुपये और अगले दिन 85 हजार रुपये बरामद किए थे। इस राशि के संबंध में चालक कोई प्रमाण नहीं पेश कर पाए। फिलहाल आयकर विभाग मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। पुलिस की ओर से अंतरराज्यीय सीमा पंजाब समेत पूरे जिले में अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर रखी है। इन नाकों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा रखी है। नाके से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। इसी के तहत पुलिस टीम ने जलेबी पुल शाहाबाद पर नाका लगाया हुआ है। इसी दौरान ठोल गांव की ओर से एक हरियाणा नंबर की कार आती दिखाई दी। टीम ने उस कार को रुकवाकर चालक से पूछताछ के बाद कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से सात लाख 90 हजार बरामद हुए। चालक से रकम के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने नकदी जब्त कर लिया। इस नकदी पर आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

बाक्स
प्रमाण नहीं देने पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि चुनावी दौर किसी से 50 हजार से अधिक की राशि बरामद होने पर उस राशि को जब्त किया जाएगा। प्रमाण नहीं देने पर मामला आयकर विभाग में चलेगा और संबंधित पर 125 फीसदी पेनल्टी लगाई जा सकती है। अगर किसी से बगैर प्रमाण के तीन लाख रुपये बरामद होते हैं तो उस राशि को सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा। साथ ही संबंधित को ढाई लाख रुपये का टैक्स भी भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें