फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने 4121 वाहनों का चालान कर लगाया 55 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से जनवरी माह में कुल 4121 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहन चालकों पर पुलिस ने 54 लाख 99 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर 12 स्कूल बसों के भी चालान काटे गए। वहीं आरटीए ने ओवर लोडेड वाहन चालकों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया। दोनों विभाग विभिन्न तरीके से नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया बताया कि यातायात को लेकर जिले को ईस्ट, वेस्ट और हाईवे जोन में बांटा गया है। इन जोन में यातायात पुलिस की पीसीआर, राइडर व अन्य यातायात पुलिसकर्मी कार्यरत है। गत जनवरी माह में जिला पुलिस ने कुल 4121 चालान किए हैं, जिसमें इन वाहन चालकों पर 54 लाख 99 हजार 800 रुपये का जुर्माना किया है। इसमें गलत वाहन पार्किंग के सबसे ज्यादा 1789 चालान शामिल है। सीसीटीवी कैमरा से विभिन्न तरह के 969 चालान किए गए।
बताया कि यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड के 589 चालान, बिना हेलमेट के 451 चालान, बिना सीट बेल्ट के 129 चालान, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने पर दो चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर छह चालान, लेन चेंज के 897 चालान किए गए। ट्रिपल राइडिंग 30 चालान, गलत साइड ड्राइविंग के 130 चालान, स्कूल बसों के 12 चालान तथा अन्य 20 चालान शामिल है।
विज्ञापन



284 ओवर लोडिड वाहनों के किए चालान
आरटीए सचिव विजय देसवाल ने बताया कि विभाग की ओर से जनवरी माह में 284 ओवर लोडेड वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों से एक करोड़ छह लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। ओवर लोडेड वाहनों पर नजर रखने के लिए विभाग की तरफ से विशेष टीम का गठन किया गया है। स्वीकृत लोड से ज्यादा सामान ले जाने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें