फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के कानों से बालियां झपटने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस ने महिला की बालियां छीनकर भागने के आरोपी विनोद उर्फ गोरखा वासी डेरा लाडवा को गिरफ्तार कर छीनी गई बालियां बरामद कर ली हैं। थाना प्रभारी प्रेम चंद ने बताया है कि 15 जून को शिकायत में नीलम रानी वासी लाडवा ने बताया कि वह पोटली जिला यमुनानगर में आंगनबाड़ी में नौकरी करती है। वह डयूटी के बाद रादौर से बस में इंद्री चौक पर उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी। जब वह नगर पालिका के दफ्तर के सामने गली में विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंची थी तो उसी समय पीछे से एक युवक कानों में पहनी सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो उसे गिरफ्त में ले लिया। अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें