फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: व्यापारी रोशन लाल सैनी पर हमला करने वाले चार आरोपी पुलिस ने किए काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। व्यापारी रोशन लाल सैनी पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि व्यापारी रोशन लाल सैनी गत सोमवार को सायं जब वे किशनपुरा स्थित फैक्टरी से कार में उमरी की ओर लौट रहे थे। फ्लावर सिटी के समीप रोशन लाल की कार को आरोपियों ने कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उनके ऊपर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे। आरोपियों ने रोशन लाल की कार पर डंडों से भी हमला किया था। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। रोशन लाल को चोट आई थी। किसी तरीके से रोशन लाल आरोपियों के चंगुल से बचकर कबीर कॉम्प्लेक्स में पहुंच गए थे। यहां आरोपी पीछा करते हुए पहुंच गए थे। रोशन लाल के शोर मचाने पर आरोपी करनाल की ओर फरार हो गए थे।

घटना की वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। थाना सदर पुलिस ने रोशन लाल सैनी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में रोशन लाल सैनी ने बताया था कि उनका आरोपियों के साथ कोई विवाद नहीं था। बल्कि आरोपी उनसे कार छीनने की मंशा से आए थे। कार को उन्होंने अपने किरायेदार से खरीदा था। किरायेदार ने उनके पैसे देने थे, जिस पर किरायेदार ने उसे अप्रैल तक गाड़ी चलाने के लिए दी थी। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक कर्म सिंह ने बताया कि आरोपी अनुज निवासी कड़ामी, राजेंद्र निवासी गादली, सुरेंद्र निवासी सलेमपुर व युवराज निवासी बण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें