फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना के अंतर्गत गांव मुकरपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की शिनाख्त 42 वर्षीय अनीता देवी पत्नी स्व. नरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीता देवी पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, जिसका उपचार एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस को दिये ब्यान में मृतका के पुत्र मोहित ने बताया कि उसकी मां अनीता ने सोमवार रात को कोई गलत दवा खा ली, जिसकी वजह से मंगलवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच वे उसकी मां को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुत्र मोहित के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें