फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मासिक काव्य गोष्ठी में कवियों में बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सार्थक साहित्य मंच की ओर से फरवरी की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ. सीडीएस कौशल ने और मेजबानी डाॅ. शकुंतला शर्मा की ओर से की गई। कवियों ने नववर्ष, देशभक्ति, श्रृंगार रस और समाज की विभिन्न समस्याओं पर आधारित विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। डॉक्टर सीडीएस कौशल ने मन का सारा खेल है अब राम में तू मन लगा। डाॅ. शकुंतला शर्मा ने आया बसंत पाला अंत पीली सरसों खिल-खिल आईं, डाॅ. ममता सूद ने जुड़े रहोगे अपने मूल से, तभी जीवित रह पाओगे, नहीं तो धीरे-धीरे तुम, अपना अस्तित्व मिटाओगे कविता की प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया। डाॅ. बलवान सिंह बादल ने अपने जज्बात कहां हर किसी से बयां होते हैं, जो दुख दर्द समझ सके बस उसी से बयां होते हैं, सतीश गर्ग गैर ने जीवन सांस के आने जाने का फेरा है सहित विभिन्न कविताओं को प्रस्तुत किया। इस मौके पर हरीश बंसल, डाॅ. सहदेव शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें