फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामकुंडी में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से 8 जनवरी को रामकुंडी में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसमें नागरिकों के योजना के लिए आवेदन भी भरवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने बताया कि आदेशों के अनुसार यूएचबीवीएन की ओर से जिले में घर-घर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का अभियान योजनाबद्ध ढंग से चल रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार की ओर से विशेष लाभ जोड़ते हुए घोषणा की है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। एक किलोवाट प्लांट पर 25 हजार रुपये और दो किलोवाट पर 50 हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें