फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वामी दयानंद के जीवन पर आधारित नाटक और व्याख्यान

विज्ञापन
शाहाबाद। कार्यक्रम में स्वामी दयानंद के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत करते विद्यार्थी। विज्ञप् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती के 201वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने ‘ऋषि दयानंद को नमन बारंबार’ भजन की मधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आर्य समाज के 10 नियमों का वाचन किया गया। छठी और सातवीं के विद्यार्थियों ने स्वामी दयानंद के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर उनके विचारों और समाज सुधार कार्यों को सजीव रूप में दर्शाया। प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या कौशिक ने कहा कि स्वामी दयानंद एक युग पुरुष थे। वे आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, विचारक और आर्य समाज के संस्थापक थे। उन्होंने स्वराज का नारा दिया और 1875 में आर्य समाज की स्थापना कर समाज में नई चेतना का संचार किया। स्वामी दयानंद की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालयों की स्थापना की गई जिनका उद्देश्य वैदिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा के समन्वय से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें