कुरुक्षेत्र। भगवान परशु राम महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने रोइंग इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 28 दिसंबर तक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में किया गया, जिसमें भगवान परशु राम महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र लक्ष्य ने गोल्ड और सिल्वर, रणदीप ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक, हिमांशु ने सिल्वर, सविता ने गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किया। जबकि सुमन ने तीन सिल्वर पदक हासिल किए। महाविद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. शीश पाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य तो बेहतर रहता ही है साथ ही उनका सर्वांगीण विकास भी होता है। इस मौके पर डॉ. सौरभ त्रिखा, प्रो. हीरा लाल, मस्तान सिंह, डॉ. दिलबाग सिंह, रणदीप, लक्ष्य, हिमांशु, सविता, सुमन सहित अन्य मौजूद रहे।