फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से करनाल में चल रही जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धर्मनगरी के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जिले की तरफ से दो महिलाओं समेत सात खिलाड़ियों प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हालांकि प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी कोई पदक अपने नाम नहीं कर पाए, मगर अपने खेल से सबको अपनी ओर आकर्षित जरूर किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच चांद राम ने बताया कि राज्य एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से करनाल के कर्ण स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। इसमें राज्य से दौड़, कूद व थ्रो के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उनके खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया था, जिसमें सात खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। कोच चांद राम ने बताया कि 14 आयु वर्ग में जश्न, अश्वनी और नवजोत का दौड़ में चयन हुआ। दूसरे वर्ग में 17 आयु वर्ग में लड़की माफी समेत राजेश ने हिस्सा लिया। अंतिम वर्ग 18 आयु वर्ग में मोहित और आशु का चयन हुआ था। हमारे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि यह खिलाड़ी कोई पदक लेकर नहीं लौटे, मगर प्रतियोगिता में उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें