कुरुक्षेत्र। श्रीमद् भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उत्तर क्षेत्र खेल संयोजक मलखान की ओर से किया गया।
अंडर-14 आयुवर्ग का पहला मैच पूर्वोत्तर और बिहार के बीच खेला गया, जिसमें बिहार ने 4-2 के अंतर से जीत हासिल की। मैच के दौरान नरेश नाथ जूडो ने तीन और नरेश हंबुज ने एक गोल किया। दूसरा मैच पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच हुआ, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने 4-0 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। छात्र सुजल ने दो, नंदू और विशु ने एक-एक गोल किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र वालिया, प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ, खेल संयोजक नवीन रावत, खेल प्रमुख किशोर चौहान, शारीरिक अध्यापक राजीव सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।