फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने से पहले मैदान तक पहुंचने में ही छूटे खिलाड़ियों के पसीने, नहीं थी प्रशासनिक व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई रै, आण जाण म्ह ही थक लिए खेलांगे के खाक। म्हारा भी आण-जाण खातर कोई जुगाड़ कर दयो। ये शब्द कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खेलो हरियाणा के तहत चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए एक जिले की टीम के खिलाड़ियों ने कहे। शुक्रवार सुबह 9 बजे डीसी मुकुल कुमार ने खेला हरियाणा का शुभारंभ किया। उस समय जाट धर्मशाला में ठहरे विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी खेल मैदान तक जाने की व्यवस्था को न पाकर कोच से शिकायत कर रहे थे। शिकायत पर कई कोच तो अपनी टीम को ऑटो में किराया देकर खेल मैदान लेकर पहुंचे। इसके बाद कोई पैदल, कोई लिफ्ट लेकर तो कोई किराया देकर मैदान तक आया। उसके बाद दोपहर के खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से विश्राम स्थल पर ही गई गई थी, खेल मैदान से विश्राम स्थल तक आने जाने में खिलाड़ियों ने पैदल तीन किलोमीटर तक की दूरी तय की। हालांकि प्रशासन की ओर से महिला खिलाड़ियों के लिए मैदान व विश्राम स्थल तक आने जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी, मगर यह व्यवस्था भी नाकाफी ही नजर आई। उधर, मामले को लेकर खेल निदेशक हरियाणा पंकज नैन ने बताया कि खिलाड़ी के आने-जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके लिए डीसी को निर्देश दिए गए है। खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें