फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में जर्जर इमारतों से गिर रहा प्लास्टर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खस्ता हालत में पहुंची केयू के शिक्षा विभाग की इमारत। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक तरफ नई बहुमंजिला कैफेटेरिया का शिलान्यास हुआ है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग भवन की बदहाल स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। उखड़ता प्लास्टर और बाहर निकली सरिया बड़े हादसे का संकेत दे रही है। शिक्षा विभाग भवन के कई हिस्सों से प्लास्टर उखड़ चुका है। लोहे की सरिया तक दिखाई देने लगी है। केंद्रीय लाइब्रेरी की छतें भी खस्ताहाल हैं। बारिश का मौसम शुरू होने से विद्यार्थियों और शोधार्थियों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि कई बार प्लास्टर और मलबा गिरा है। मुख्य प्रवेश मार्ग पर भी दरारें साफ दिखती हैं। छात्र सुनील गोरा ने बताया कि इमारत कई महीनों से खराब हालत में है। छात्र अमित मल्हण ने पूरे परिसर की खराब स्थिति बताई। छात्र कविता दलाल ने बताया कि बारिश में खतरा बढ़ जाता है। छात्रों ने प्रशासन से जर्जर भवनों का तकनीकी निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत शुरू कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी राजेश मोंगा ने शिकायतों की पुष्टि की। उन्होंने पर्याप्त कर्मचारियों की कमी को समस्या का कारण बताया। एक्सईएन पंकज कुमार ने कहा कि 70 विभागों के लिए मात्र 10 कर्मचारी हैं। इस कारण शिकायतों का बोझ बढ़ता जा रहा है और काम समय पर नहीं हो पाते हैं।

कुरुक्षेत्र। खस्ता हालत में पहुंची केयू के शिक्षा विभाग की इमारत। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। खस्ता हालत में पहुंची केयू के शिक्षा विभाग की इमारत। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें