फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के सामने पार्क में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। पिंजौर प्रशिक्षण शिविर से लौटे छात्र कल्याण समिति के सदस्यों ने भी इसमें भाग लिया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि माता के सम्मान में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने से स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रकृति और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का प्रयास है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दृष्टिकोण के अनुरूप सभी विश्वविद्यालयों में छात्र कल्याण समितियां गठित हुई हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने पिंजौर में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। प्रो. चौधरी ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पौधारोपण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. दिविज सहित कर्मचारी व छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें