फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सदर पुलिस स्टेशन परिसर में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ छायाकारों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विश्वकर्मा धीमान धर्मशाला तथा सदर पुलिस स्टेशन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। वरिष्ठ छायाकारों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जिसमें शीशम, पीपल, बेलपत्र, नीम, अमरूद और बरगद जैसे पौधे शामिल रहे। थाना प्रभारी जगदीश ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। जिस तरह छायाकार अपनी तस्वीरों से सुंदर यादों को सहेजते हैं, उसी प्रकार पौधरोपण भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण की सौगात है। इस मौके पर छायाकार सतीश छाबड़ा, देव पूर्णिमा, जसबीर जस्सी, मनदीप श्योकंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें