फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विकसित भारत मिशन के तहत सांवला में पौधरोपण, हरित भविष्य का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। पिपली। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत शनिवार को खंड पिपली के गांव सांवला में पौधरोपण अभियान चला। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाना था। इसका लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना भी है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी मनजीत कौर ने पौधरोपण किया। उन्होंने पौधों के संरक्षण को भी जरूरी बताया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रूबल ने नियमित देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की अपील की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण को समय की बड़ी जरूरत कहा। उन्होंने ऐसे अभियानों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें