फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित भविष्य के लिए लगाएं पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मानव एवं जीव जंतुओं के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को हम अच्छा वातावरण दे सकें। यह बात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने उन्नत भारत संगठन की टीम से पर्यावरण मिशन पर विस्तृत चर्चा के दौरान कही।
कुलसचिव ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन में लेकर आना होगा और पौधरोपण करने का नियम जीवन में बनाना होगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुरू की गई इस मुहिम में शामिल होकर पौधरोपण कर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करें। केयू के मेडिकल ऑफिसर एवं आरएसएसडीआई मेंबर डॉ. आशीष अनेजा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश भर में हर घर तिरंगा का नारा बुलंद किया जा रहा है। देश भर में पर्यावरण एवं स्वच्छता मिशन का कार्य जोरों पर है इस दौरान 21 पौधे लगाकर आजादी के महापर्व का आगाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, हरियाणा प्रभारी वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक, लीगल विंग प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव सुचेता ने भी इस अवसर पर पौधे लगाए। डॉ. अनेजा ने कहा की यह पौधरोपण एवं सेवाश्री सम्मान न केवल एक सम्मान है बल्कि, युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने उन्नत भारत संगठन की टीम से आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की एवं भगवान विष्णु की दुर्लभ प्रतिमा भी भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें