फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुविधाओं को तरस रहा पीपली माजरा गांव

Sun, 30 Apr 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जयभगवान
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। खंड के पीपली माजरा गांव में भले ही नई ग्राम पंचायत बन गई है, लेकिन अभी भी गांव मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार में है। गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या अनेकों वर्ष पुरानी है, जिसका आज तक समाधान नहीं हो पाया है और ग्राम वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गंदा पानी नालियों से ओवर फ्लो होकर गलियों में जमा हो जाता है। यहीं नहीं सफाई के अभाव के चलते गांव का तालाब भी ओवर फ्लो हो जाता है। तालाब की चारदीवारी न होने से गंदा पानी ग्राम वासियों के लिए समस्या बना हुआ है। गंदगी में मक्खी मच्छर पनपने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा गांव में गंदगी डालने के लिए कोई जगह नहीं है। इसका प्रबंध किया जाए ताकि पूरे गांव की गंदगी एक स्थान पर जमा की जाए सके। गांव के स्कूल को अपग्रेड किए जाने की मांग भी कईं साल से की जाती रही है, ताकि गांव के बच्चों को दूसरे गांवों में न जाना पड़े। संवाद
विज्ञापन

ग्रामीण देशपाल ने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव में गंदे पानी की निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। नालियों में पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में आ जाता है। इससे काफी दिक्कत होती है। गांव में गंदे पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध होना चाहिए। उन्हें नई ग्राम पंचायत से काफी उम्मीदें है कि गांव की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।
ग्रामवासी पाला राम ने कहा कि गांव का तालाब कच्चा है, जिसकी कोई चार दीवारी नहीं है। गांव के तालाब की सफाई करवा कर उसक खुदाई करवाई जाए ,ताकि वह ओवर फ्लो न हो और तालाब की चारदीवारी बनाई जाए ताकि गांव वालों को कोई दिक्कत न हो। उन्हें ग्राम पंचायत से उम्मीद है कि तालाब को पक्का किया जाएगा, जिससे पानी ओवरफ्लो नहीं होगा।
ग्रामवासी पवन पाल ने कहा कि गांव की जनसंख्या करीब 1500 है। गांव का स्कूल केवल पांचवीं कक्षा तक ही है। गांव के बच्चों को आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ता है। गांव के स्कूल को कम से कम आठवीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाए। उन्हें ग्राम पंचायत से उम्मीद है कि गांव की मूलभूत सुविधाओं जल्द ही पूरा करवाएगी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सरपंच सुरजीत कौर कहना है कि उनकी प्राथमिकता गांव में साफ सफाई अभियान चला कर गांव में फैली गंदगी को दूर करने की है। जल्द ही गांव में सफाई करवाई जाएगी। गंदे पानी की निकासी के लिए आलाधिकारियों को जल्द ही अवगत करा कर पुख्ता प्रबंध करवा दिया जाएगा । गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें