फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा साहिब जाने वाले तीर्थ यात्री 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान गुरु नानक देव जी की नवंबर में आने वाली जयंती पर गुरुद्वारा साहिब जाने की अनुमति दी है। इस तीर्थ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित प्रोफार्मा के साथ अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गुरुद्वारा इलेक्शन कमीशन एवं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशानुसार जो श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की जयंती पर पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिब जाना चाहते हैं, वह श्रद्धालु सरकार की ओर से निर्धारित फार्म भरकर अपना आवेदन 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक सरकार के पास जमा करवा सकते हैं। इस निर्धारित समय अवधि के बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले जो श्रद्धालु आवेदन करेंगे, उनकी पुलिस अधीक्षक के माध्यम से वेरिफिकेशन की जाएगी और भारत सरकार की ओर से अनुमति दी जाएगी। इसलिए इच्छुक श्रद्धालु निर्धारित समय अवधि तक अपना आवेदन जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें