फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कबूतरबाजी का मकड़जाल, पांच साल में सबसे आगे करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौकरी और रोजगार की होड़ में युवा विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं और अनाधिकृत तरीके से उड़ान भरने की फिराक में धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। दूसरी ओर विदेश के सब्जबाग और डॉलर कमाने का सपना दिखाने वाले न केवल युवाओं को लूट रहे हैं, बल्कि उनकी जिंदगी भी दांव पर लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले पांच साल में प्रदेशभर में इस तरह के 1947 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें जिला करनाल सबसे आगे हैं, जहां 556 मामले पुलिस तक पहुंचे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 419 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि अंबाला में 359 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

साल 2023 की बात की जाए तो प्रदेश में 501 मामले 27 अगस्त तक दर्ज हुए हैं। इसमें अकेले जिला कुरुक्षेत्र में ही 104 मामले जिला पुलिस ने दर्ज किए हैं। इसमें सबसे अधिक मामले 17 अप्रैल से अगस्त तक दर्ज किए गए। इन चार माह के दौरान जिला पुलिस ने 86 मामले दर्ज किए। ऐसे में जिले में औसतन हर महीने 21 मामले दर्ज हुए। इनमें अधिकतर मामलों में विदेश गए युवाओं को दूसरी जगह भेजकर टॉर्चर करने और पैसे हड़पने के मामले शामिल हैं।
विदित हो कि हाल में जिला कुरुक्षेत्र और अंबाला के कई युवकों को सरकार ने लीबिया की जेल से आजाद कराया। इन युवकों को पिहोवा के एक एजेंट मदन लाल ने इटली भेजने का झांसा देकर दुबई तथा दुबई से लीबिया भेज दिया था। छह महीने तक इन युवकों को अपने परिजनों से कोई संपर्क तक नहीं हुआ। बाद में भारत सरकार के दखल के बाद इन युवकों सहित 17 लोगों को लीबिया की जेल से छुड़ाकर भारत लाया गया था।
विज्ञापन

बाक्स
जिला पुलिस ने पकड़े 54 आरोपी

17 अप्रैल से 27 अगस्त तक की अवधि के दौरान जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इससे पहले इस साल में मात्र तीन आरोपियों को ही पुलिस पकड़ पाई। वहीं हरियाणा पुलिस ने पिछले चार महीने में 313 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से दो करोड़ 70 लाख 76100 रुपये बरामद किए गए।

इस साल अंबाला में सबसे अधिक केस, कुरुक्षेत्र दूसरे और कैथल तीसरे स्थान पर
पिछले पांच साल में जहां करनाल के युवा सबसे अधिक कबूतरबाजी के शिकार हुए, वहीं इस साल 17 अप्रैल से 27 अगस्त तक सबसे अधिक मामले अंबाला में सामने आए हैं, जबकि कुरुक्षेत्र दूसरे और कैथल तीसरे नंबर पर रहा है।
विज्ञापन


17 अप्रैल से 27 अगस्त तक दर्ज हुए मामले
जिला-दर्ज मामलेगिरफ्तारी
अंबाला135-134
कुरुक्षेत्र86-51
कैथल-45-34
यमुनानगर-32-14
करनाल-26-49
पानीपत23-09
जींद1905
रोहतक04-04
भिवानी00-01
सोनीपत-02-04
पंचकूला-08-03
नारनौल-01-00
नूंह01-00
फरीदाबाद01-00
गुरुग्राम-01-00
हिसार-04-03
सिरसा03-00
फतेहाबाद05-02
कुल-396-313
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें