फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर के पीछे टकराई पिकअप, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सैंसा के समीप सड़क के बीच खड़े एक कैंटर से एक पिकअप टकरा गई। इसमें पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में रामकुमार वासी अरुणाय ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ सब्जी खरीद कर इस्माईलाबाद जा रहे थे। पिकअप उसका भतीजा राजेंद्र चला रहा था। उसका नौकर राजबीर साइड सीट पर तो वह सब्जी के साथ पीछे बैठा था। कुरुक्षेत्र रोड से नेशनल हाईवे 152डी से होते हुए इस्माईलाबाद के लिए जा रहे थे। जैसे ही रात करीब साढ़े 11 बजे गांव सैंसा पहुंचे तो सड़क के बीच खड़े कैंटर के पीछे उनकी पिकअप टकरा गई। इसमें उसका भतीजा राजेंद्र व राजबीर बुरी तरह से जख्मी हो गए। एंबुलेंस की सहायता से वह उनको इलाज के लिए अस्पताल ले गया। यहां से राजेंद्र को चंडीगढ़ का रेफर कर दिया, मगर जीरकपुर के पास राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें