कुरुक्षेत्र। कुवि के पीएचडी रिसर्च स्कालर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में विकास निवासी कैथल ने बताया कि वह कुवि के टैगोर छात्रावास में रह रहा है। वह कुवि में पीएचडी रिसर्च स्कालर है। कुवि परिसर में शाम करीब साढ़े पांच बजे सफारी गाड़ी में आए कुछ युवकों ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हर्ष बिश्नोई, आशीष सिंवर, शिवम राजपूत, आशीष पंडित, दीप लाठर, एक अज्ञात और गाड़ी चालक गैरी है। उन्होंने मार्केट उसके कपड़े भी फाड़े थे। हमले में उसकी दो तोले सोने की चेन भी गुम हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।