कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 16 मार्च को एएसएच एंड एच (आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी एवं यूनानी) चिकित्सकों में फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। सेमिनार के लिए पंजीकरण पोर्टल खुल चुका है और इच्छुक प्रतिभागी 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सेमिनार में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के सहायक प्रोफेसर व आईपीवीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. तरुण शर्मा व एनपीवीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. बिधान महाजन बतौर रिसोर्स पर्सन विचार साझा करेंगे। आयुष विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर व कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतबीर चावला ने बताया कि आयुर्वेद अध्ययन व अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो सेमिनार से संबंधित व्यवस्था संभालेंगी। संवाद