कुरुक्षेत्र। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मेडिकल संचालकों को शपथ दिलवाते हुए। संवाद
- फोटो : kathua
कुरुक्षेत्र। नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत बुधवार को ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. गुलशन कुमार ने केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व दवा विक्रेताओं की बैठक ली। बैठक में जिले से 50 दवा विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। डॉ. गुलशन ने सभी दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवा न रखने व नश से जुड़ी दवा न बेचने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों को नशीली दवा न बेचे जाने की शपथ भी दिलाई। डॉ. गुलशन ने बताया कि सरकार की तरफ से 12 से 26 जून तक नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा चलाया जा रहा है।