लाडवा। खेड़ी गांव दाबदलान में एक बुजुर्ग महिला को अपने ही पालतू कुत्ते द्वारा काट लिया गया। परिवारजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजे उनकी बुजुर्ग माता अपने घर से अपने बाड़े में पशुओं को चारा डालने के लिए गई। तब वहां पर उनके पालतू कुतिया घूम रही थी। उसने भौंकना शुरू कर दिया तो उसकी माता ने उसे डांटकर चुप करा दिया। उसके बाद उसकी माता ने पशुओं को चारा डालना शुरू कर दिया, लेकिन पालतू कुतिया जो जर्मन शेफर्ड नस्ल की है ने हमला कर दिया। उसकी माता के मुंह को नोंच लिया। मुंह के साथ साथ उसके पेट पर भी हमला कर दिया। कड़ी मशक्कत के उसने व उसके भाई ने अपनी माता को छुड़वाया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला को 10 से 12 टांके लगाए गए तथा महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और एक लाडवा के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।