लाडवा। हरियाणा रोडवेज की बस में एक व्यक्ति की ह्दय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई, जिससे अन्य यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।
बस के परिचालक मनोज कुमार ने बताया कि वह हरिद्वार से सिरसा बस लेकर जा रहे थे कि एक व्यक्ति रादौर से बस में बैठा। कुछ दूर पर बस चलने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। जब बस में उस व्यक्ति से तबीयत के बारे में पूछा तब उसने कोई जवाब नहीं दिया। बस में बैठे एक डॉक्टर ने उसे देखा तो वह मृत मिला। आशंका जताई कि उसकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। बस चालक व परिचालक लाडवा बस अड्डे पर बस ले आए और मृतक की जेब से मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान अमरनाथ गांव बुबका जिला यमुनानगर रादौर के रूप में हुई है। उन्होंने उनके घर पर फोन कर सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो बाद में शव परिजनों के हवाले किया गया।