फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में पुष्पों से सुस​ज्जित शिवलिंग। स्वयं - फोटो : Police
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिवभक्त एवं ट्रस्टी पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मचारियों ने मुख्य यज्ञशाला में निरंतर महामृत्युंजय मंत्र जाप कर भगवान का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने अभिषेक करके सुख-समृद्धि की कामना की। विधिवत पूजन कर रुद्राभिषेक और विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग का पूजन किया। पुजारी पंकज पंडित ने बताया कि सावन में भगवान शिव माता पार्वती के पूजन से उनकी कृपा सहज ही पाई जा सकती है। अंतिम सोमवार के अभिषेक और पूजन से पूरे सावन के पूजन के फल की प्राप्ति होती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें