कुरुक्षेत्र। गर्मी से बचने के लिए लोग एयर कंडीशनर एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके साथ ही लगे कमरे में सोने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी बढ़ने लगी है। एलएनजेपी अस्पताल में बदन, जोड़ों व हड्डियों में दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके साथ-साथ कई लोग हाथ-पांव सुन्न होने की शिकायत भी कर रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन इस तरह के 20 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। यह सब लोग एसी लगे कमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।
दरअसल, गर्मी से बचने के लिए अपने एसी को 16 डिग्री तापमान तय देते हैं साथ ही कमरे के सभी खिड़की, दरवाजे और रोशनदान बंद करते हैं। इससे शरीर और कमरे की नमी हो जाती है, जिससे त्वचा और मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है, जिससे शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है और शरीर के तापमान को कायम रखने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। यही कारण सुबह उठने पर हाथ-पांव सुन्न और बदन में दर्द व जकड़न महसूस होती है। बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवाओं व बच्चों में यह समस्या देखने को मिल रही है।
उधर, एलएनजेपी अस्पताल के हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 लोग सामने आ रहे हैं। इससे बचने के लिए एसी के बिल्कुल सामने नहीं सोना है और एसी की ठंडी हवा भी शरीर को न लगे साथ ही अपने एसी का तापमान 16 की बजाय 22 से 26 डिग्री पर निर्धारित करें।