पिहोवा। पिछले दिनों नूंह में हुई हिंसा का विरोध थम नहीं रहा है। शनिवार को भी विभिन्न संंस्थाओं की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बाजारों में दुकानदारों से सोमवार को दुकानें बंद रखने की अपील की।
विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थओं से जुड़े लोगों के साथ आम लोग भी एकजुट हुए और नूंह में हुई हिंसा पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा पर इस तरह से पथराव और बाद में हिंसा बेहद निंदनीय है। दोषियों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। जल्द और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। सरकार को इस हिंसा को लेकर सख्त कदम उठाना चाहिए।