फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लोगों को दिया निमंत्रण : मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। शहर बाजार व आसपास के गांवों में 21 जून को ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवा राज्य प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने ग्रामीणजनों को योग दिवस के बारे में अवगत कराते हुए सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं, योगासन, प्राणायाम, ध्यान आदि कराए गए युवा राज्य प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने लोगों को उच्चरक्त चाप, तनाव, डिप्रेशन, चिंता, अवसाद, थायराइड, मधुमेह आदि में लाभकारी योगाभ्यास के बारे में बताया। उन्होंने आहार संबंधी बातें बताई और फास्ट फूड, जंक फूड को त्यागकर कर शुद्ध, सात्विक, हितकारी भोजन करने की प्रेरणा भी दी तथा नियमित योग करने का आह्वान किया। बाबैन के सरपंच संजीव गोल्डी ने कहा कि योग दिवस कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में बाबैन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें