फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: काठगढ़ रोड पर नाले का पानी जमा होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। काठगढ़ रोड पर राइस मिल के समीप सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। गंदा पानी जमा होने से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पानी के कारण यह गड्ढे दिखाई नहीं देने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन बार-शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन पुख्ता समाधान नहीं कर पा रहा है। इससे लोगों में नगर पालिका के खिलाफ काफी रोष है। वहीं इस मामले को लेकर राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पालिका सचिव को समस्या के निवारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सतीश, सौरव शर्मा, अमन, राजन, रोशन आदि ने बताया कि काठगढ़ रोड पर राइस मिल से थोड़ा से आगे नाला का स्तर सड़क से ऊपर होने के कारण नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। यहां हर बरसात के बाद तो सड़क पर एक से दो फुट तक पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इसके चलते वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिस कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। विभाग के अधिकारी दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी ठहराकर अपना बचाव करते हैं, जबकि प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मांग है कि इस समस्या का पुख्ता हल निकाला जाए।

पंप से निकाला जा रहा जमा पानी
नगर पालिका जेई दयानंद शर्मा ने बताया कि पालिका की ओर से पंप लगाकर पानी निकाल दिया गया है। अब भी पंप लगाकर पानी निकाल दिया जाएगा। इस समस्या का पुख्ता प्रबंध करने के लिए पालिका प्रयासरत है। सड़क का स्तर ऊपर उठाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें