फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से लगाए शिविरों में लोगों ने लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की ओर से संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए नवीन संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत ही शहर के दीदार नगर में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इन शिविरों में मोबाइल मेडिकल यूनिटों में, एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 62 मरीजों को परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां, 16 लोगों के रक्त एवं यूरिन के टेस्ट भी किए गए साथ ही 22 लोगों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं है। इस अवसर पर धनराज सिंह पार्षद, आकाश अग्रवाल, राजकुमार शक्ति केंद्र प्रमुख, वेद प्रकाश प्रजापत सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, सुखबीर रोहिल्ला, रिंकू, पंडित मोहन दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें