फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निष्पक्ष जांच की मांग लेकर समाज के लोगों ने की एसपी से मुलाकात

विज्ञापन
पिपली। एसपी से मुलाकात करने के लिए लघु सचिवालय पहुंचा  प्रतिनिधिमंडल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिपली। श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा की जमीन के मामले को लेकर सभा के प्रधान सूरजभान नरवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया से मुलाकात कर समाज की तरफ से उनके समक्ष पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर एक दुकानदार ने जमीन पर कब्जा किया हुआ है, वह जमीन धर्मशाला की है। समाज के चार लोगों सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिसको लेकर समाज के लोगों में रोष है। प्रतिनिधित्व मंडल ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि एक कमेटी गठित कर इस मामले की पूरी निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाएगी, जबकि दूसरे पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि यह जमीन उसकी है और इस जमीन पर उसने दुकान बनाई है। 70 साल से वह इस जमीन पर दुकान बनाकर कारोबार कर रहा है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि कुछ आरोपी लोगों ने उसकी दुकान पर जबरन कब्जा कर कर तोड़फोड़ की और कुछ कीमती सामान उठा कर ले गए। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने वालों में कुलविंदर, दीपक, अशोक सुनेहडी, धर्म सिंह क्रांति, सुखवीर सिन्हा, जोगेंद्रो देवी, संजीव आंबेडकर, तरसेम लोहारा, संतोष बाला, सुनील, सुनील मिर्जापुर, अशोक जलालुदीन माजरा, पवन लोहारा, राजेंद्र बोडला, डॉ. जोगिंद्र, सुरेंद्र घरौंडा, अशोक कैंथला, शिव कुमार फुले, गुरप्रीत मेघामाजरा, ओमप्रकाश, राममस्वरूप सहित समाज के अनेक लोग शामिल थे।




अदालत से आरोपियों को मिली जमानत

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला अदालत में याचिका दायर की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपियों को जमानत दे दी है। श्री गुरु रविदास सभा धर्मशाला के प्रधान सूरजभान नरवाल ने कहा कि सभा इस मामले में अदालत के समक्ष अपना मजबूती से पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें