फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह से भीषण गर्मी झेलते रहे लोग, देर शाम को हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला भर में पिछले कईं दिनों से जारी भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बुधवार शाम को उस समय राहत मिली जब झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। वहीं अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा तो बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। जनजीवन बेहाल होने लगा था। बुधवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई थी। लोग लू से तपने लगे थे तो उमस से भी परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगा और जिले में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली। देर शाम पांच बजे फिर बूंदाबांदी हुई तो दो घंटे बाद झमाझम बारिश हुई तो तेज हवाएं भी चलती रही। इससे मौसम में एकाएक ही ठंडक आ गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों का कहना है कि अगले तीन दिन और मौसम में बदलाव बारिश होने से धान की रोपाई करने के लिए खेत तैयार करने में बड़ा फायदा मिलेगा।


सुनसान होने लगे थे बाजार, हर कोई था हलकान
चार दिन पहले 10 जून को हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद भीषण गर्मी शुरू हुई और यह बुधवार दोपहर तक जारी रही। इसके चलते हर कोई परेशान दिखाई देने लगा था तो बाजार भी सुनसान से हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें