फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष समुदाय की संदिग्ध गतिविधियां देख भड़के कॉलोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदार नगर की आरे वाली गली में विशेष समुदाय के लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देख कॉलोनी वासी भड़क उठे। कॉलोनी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों पक्षों के बीच तकरार भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, एक पक्ष के लोगों का आरोप है कि एक निजी मकान में कुछ लोग एकत्रित होकर असामाजिक गतिविधियां चला रहे हैं। आरोप है कि यहां पर बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के लोग इकट्ठे होकर कार्यक्रम करते हैं। मकान के अंदर शिक्षा भी दी जा रही है। यह सरकार की अनुमति के बिना चल रहा है। लोगों के विरोध किए जाने पर डायल 112 को सूचना दी गई।
जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो चुके थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में विशेष समुदाय शिक्षा दे रहा है। वहीं धार्मिक गतिविधियां चलाई जा रही है। लोगों का कहना है कि वे जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें