फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: काठगढ़ सड़क निर्माण का कार्य एक बार फिर से बंद होने से राहगीर व दुकानदार परेशान

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अधर में लटका काठगढ़ रोड का निर्माण कार्य।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। काठगढ़ सड़क निर्माण का कार्य एक बार फिर से बंद होने से राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महज ढ़ेड किलोमीटर की सड़क निर्माण में विभाग पिछले दो साल से लगा हुआ है लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य सिरे नहीं चढ़ा है। जिसके चलते लोगों में गहरा रोष है।
विज्ञापन

मामला सुर्खियों में आने के दो से तीन दिन निर्माण कार्य किया जाता है और फिर अधूरा छोड़ दिया जाता है। अधर में लटके निर्माण से वाहन चालकों को सड़क पर आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार सुनील कोमल, राजू, राहगीर सौरव, कृष्ण, त्रिलोकी, विशाल आदि ने बताया कि काठगढ़ सड़क के निर्माण का कार्य पिछले करीब दो साल से चल रहा है जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब ठेकेदार ने सड़क पर ब्लॉक डालकर काम बीच में ही बंद कर दिया है। ठेकेदार ने गोशाला से काम शुरू कर पेट्रोल पंप के पास जाकर काम बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि बरसात किसी भी समय शुरू हो सकती है ऐसे में अगर बारिश हुई तो इस सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क से क्षेत्र के करीब 15 से 20 गांव शहर से जोड़ने के साथ-साथ आगे जाकर पंजाब हाईवे से भी जुड़ती है। जिसके चलते इस सड़क पर चहल पहल अधिक रहती है। उन्होंने विभाग व ठेकेदार से मांग रखी है कि इस सड़क के निर्माण कार्य बरसाती सीजन से पहले जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि दुकानदारों व राहगीरों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन




सड़क निर्माण जल्द पूरा करने के दिए जा चुके आदेश : एक्सईएन
पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन अमित कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण जल्द से पूरा करने के लिए ठेकेदार को आदेश जारी कर दिए हैं। सड़क निर्माण के लिए ब्लॉक आ चुके हैं। जल्द ही बचा हुआ निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। राहगीरों व शहरवासियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें