लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल काॅलेज परिसर में रविवार को प्रबंधक समिति की बैठक हुई। इस दौरान वैदिक रीति के साथ हवन कर प्रबंधक समिति के नए पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। यज्ञशाला में आर्य समाज के आचार्य विक्रम पुरोहित के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की गई। चुनाव में सदस्यों की सर्वसम्मति से पुन: पवन गर्ग को प्रबंधक समिति के प्रधान चुना गया। इसके अलावा सरदार मनदीप सिंह तूर को उपप्रधान, एडवोकेट असीम गुप्ता को महासचिव तथा विकास सिंघल को कोषाध्यक्ष चुना गया। पवन गर्ग सहित प्रबंधक समिति के सदस्यों ने काॅलेज संस्थापक स्वर्गीय ओमप्रकाश गर्ग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर रविंद्र बंसल, रेखा गर्ग, संध्या गुप्ता, प्रमोद धवन, सुभाष सिंघल, सुशील, निधि गुप्ता, डाॅ. अशोक वर्मा और डाॅ. रूपेश गौड़ मौजूद रहे। संवाद