कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर उतरे पटवारियों का रोष वीरवार को भी जारी रहा। दिन भर अवकाश रहा, जिसके चलते पटवारखाने व तहसीलों में भी अनेकों कामकाज ठप रहे। सर्टिफिकेट बनवाने से लेकर फर्द व इंतकाल आदी लेने के लिए लोग पूरा दिन भटकते रहे तो शाम को बैरंग ही लौटना पड़ा।
उधर पटवारियों ने पटवार भवन में एसोसिएशन प्रधान साहब सिंह की अध्यक्षता में बैठक भी की, जिसमें अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की तो वहीं सरकार के रवैये को लेकर भी रोष जताया। पटवारियों ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों को अधिकारियों द्वारा टारगेट किया जा रहा है और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सीजन निपटने पर खराब फसल होने का फोटो अपलोड करने का दबाव बनाया जाता है। इसी के चलते उन्हें सामूहिक अवकाश का निर्णय लेना पड़ा। संवाद