फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पटवारी और कानूनो की 16वें दिन हड़ताल जारी, प्रभावित हो रहे लोगों के काम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर रोष जताते पटवारी और कानूनगो। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर जिले भर के 61 पटवारी और 17 कानूनगो वीरवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते पटवारियों और कानूनगो ने काम का बहिष्कार कर रोष जताया। दि पटवार कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के पटवारी और कानूनगो पिछले 16 दिनों से हड़ताल पर है, जिसके चलते पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंच रहे लोग मायूस होकर ही खाली हाथ ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन


पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते अब तक 2000 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक चुकी हैं। इसके अलावा खेतों पर होने वाले लोन, जमाबंदी, नकल के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार वेतन बढ़ोतरी की मांग नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



मांग न मानने तक हड़ताल रहेगी जारी : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन के जिला के प्रधान डॉ. साहब सिंह ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार की ओर से 32100 का पे स्केल जारी नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिलेभर में वीरवार को भी सभी पटवारियों और कानूनगो ने काम का बहिष्कार कर रोष जताया। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से बातचीत के लिए किसी भी तरह का न्योता नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें